कटक के SCB मेडिकल कॉलेज ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत
fire in Hospital : ओडिशा के कटक स्थित SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर ICU में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई मरीजों को सुरक्षित वार्डों में शिफ्ट किया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
दमकलकर्मियों और अस्पताल के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के लिए तेजी से कार्रवाई की और कई मरीजों को बचाकर सुरक्षित वॉर्डों में ट्रांसफर कर दिया। राहत और बचाव का काम चल रहा है। प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।
बताया जा रहा है कि जिन 10 लोगों की मौत की सूचना मिली है, वे ट्रॉमा केयर के आईसीयू में भर्ती मरीज थे। 5 घायलों की हालत गंभीर है।
अस्पताल पहुंचे सीएम मोहन चरण मांझी
हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी हालात का जायजा लेने के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचे और हॉस्पिटल के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने बताया कि ट्रॉमा केयर इंटेंसिव केयर यूनिट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। सीएम ने मृतकों के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की। उन्होंने हादसे की न्यायीक जांच के भी आदेश दिए हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें