1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Weapons and ammunition recovered in Manipur

मणिपुर में हथियार और गोला बारूद बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

Weapons and ammunition recovered in Manipur
Manipur News: मणिपुर पुलिस (Manipur Police) ने चुराचांदपुर और इंफाल (Imphal) पश्चिम जिलों में अलग-अलग अभियानों के दौरान एक प्रतिबंधित संगठन के सदस्य समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।ALSO READ: एलन मस्क का दावा, स्टारलिंक ने भारत के ऊपर बंद किए सैटेलाइट बीम, क्या है मणिपुर से इसका कनेक्शन?
 
1 सदस्य गिरफ्तार : अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वॉर ग्रुप) के 1 सदस्य को गिरफ्तार किया गया, जो जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को चुराचांदपुर जिले के लामजांग गांव से 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके पास से पिस्तौल, 1 मशीनगन, 1 राइफल, गोला-बारूद और बिना पंजीकरण संख्या वाला 1 दोपहिया वाहन बरामद किया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल पर शिकंजा, LG ने ED को दी मुकदमे की मंजूरी