1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. वाहन निरीक्षक निकला भ्रष्ट, 3 साल की नौकरी बना ली सवा करोड़ रुपए की संपत्ति

Vehicle inspector | वाहन निरीक्षक निकला भ्रष्ट, 3 साल की नौकरी बना ली सवा करोड़ रुपए की संपत्ति

Vehicle inspector
नागपुर। पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक सहायक मोटर वाहन निरीक्षक (एएमवीआई) के पास 1.22 करोड़ रुपए की संपत्ति पाए जाने के बाद शुक्रवार को उसके खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया।
एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि नागपुर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में तैनात आरोपी मिथुन रामेश्वर डोंगरे पिछले 3 साल से सेवारत था। उसे अप्रैल 2018 में एसीबी ने 2,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए कथित तौर पर पकड़ा था और जांच शुरू की गई थी।
 
जांच में उसके पास 1,22,25,641 रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ है जिसमें 1 करोड़ रुपए की सावधि जमा, वाहन, अचल संपत्ति और निवेश शामिल हैं। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
अगला लेख
Weather Prediction : होगी बर्फबारी, चलेगी खतरनाक शीतलहर, जानिए कैसा रहेगा अगले 6 दिन आपके यहां मौसम