मंगलवार, 26 सितम्बर 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Uttarakhand Governor and CM Diwali with soldiers
Written By एन. पांडेय
पुनः संशोधित: गुरुवार, 4 नवंबर 2021 (12:46 IST)

राज्यपाल संग बॉर्डर पर पहुंचे उत्तराखंड के सीएम धामी, जवानों के साथ मनाई दिवाली

देहरादून। राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई।
 
अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री, दीपावली पर ईस्ट कैंप, गढ़वाल स्काउट, माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है।
 
राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप माणा पहुंचने पर सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया।
 
 मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों के साथ दीवाली मनाने का मेरा सपना था। आज दिवाली पर आपके बीच आकर में अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है।
ये भी पढ़ें
Live Updates : जवानों संग पीएम मोदी की दिवाली, कहा- जो ना कभी रुका है, ना झुका है, वह नौशेरा है...