1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Two teenage girls aged 14 and 15 years were raped in Noida

नोएडा में 2 किशोरियों से बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Two teenage girls aged 14 and 15 years were raped in Noida
Two teenage girls aged 14 and 15 years were raped in Noida : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में 14 और 15 वर्षीय 2 किशोरियों के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है और पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरी घटना का एक आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने इसकी जानकारी दी। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) ह्रदेश कठेरिया ने शुक्रवार को बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के गाड़ी चौखंडी गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक ने बलात्कार किया है, जिससे वह तीन माह की गर्भवती हो गई है। अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपी साहिल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
 
एक अन्य मामले में, अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि सर्फाबाद गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के साथ उसके मकान मालिक योगेंद्र यादव ने तीन दिन पहले घर में घुसकर कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि जब किशोरी ने विरोध किया तो उसने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
अपर उपायुक्त ने बताया कि किशोरी के परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिश्रा ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
प्रधानमंत्री क्यों नहीं कर रहे NEET परीक्षा पर चर्चा, दिल्ली की भयानक गर्मी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पूछा