रविवार, 1 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Twitter handle of Mumbai GRP hacked
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (12:52 IST)

मुंबई जीआरपी का Twitter हैंडल हैक, किसी भी नए ट्वीट पर ध्यान न देने की अपील

मुंबई जीआरपी का Twitter हैंडल हैक, किसी भी नए ट्वीट पर ध्यान न देने की अपील - Twitter handle of Mumbai GRP hacked
मुंबई। मुंबई राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) का ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया है। उसके शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मुंबई उपनगर रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा जीआरपी पर है। उन्होंने लोगों से किसी भी शिकायत के लिए उनके ट्विटर हैंडल या हेल्पलाइन नंबर 1512 पर संपर्क करने की अपील की है।
 
जीआरपी, मुंबई के आयुक्त कैसर खालिद ने ट्वीट किया कि प्रिय मुंबईवासियों, हमें मालूम हुआ है कि जीआरपी मुंबई का हैंडल हैक कर लिया गया है। हम आपसे अगली जानकारी देने तक किसी भी नए ट्वीट पर ध्यान न देने का अनुरोध करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसियां ट्विटर हैंडल का नियंत्रण फिर से हासिल करने पर काम कर रही हैं। मुंबई जीआरपी के ट्विटर हैंडल पर दिखाई देता है कि इस अकाउंट का इस्तेमाल कर टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क से संबंधित कई ट्वीट रीट्वीट किए गए हैं।
 
खालिद ने कहा कि जीआरपी के अकाउंट का नियंत्रण फिर से हासिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी शिकायत के लिए उनके ट्विटर हैंडल या हेल्पलाइन नंबर 1512 पर संपर्क करने की अपील की है।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)
ये भी पढ़ें
पीएम मोदी ने दिया सुझाव, पुलिस के लिए 'वन नेशन, वन यूनिफार्म'