1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Truck Incident in Zimbabwe

ज़िम्बाब्वे में चर्च के बाहर खड़े लोगों के बीच घुसा ट्रक, 13 की मौत, 7 घायल

Truck accident
हरारे। ज़िम्बाब्वे के मशोनालैंड प्रांत में सोमवार को एक ट्रक चर्च के बाहर खड़े सदस्यों के ऊपर चढ़ गया जिसके चलते 13 लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गए। हादसे में छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा सात अन्यों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया था।

स्थानीय मीडिया के अनुसार चर्च के सदस्य वार्षिक बैठक के बाद अपने गंतव्य पर जाने के लिए वाहन का इंतज़ार कर रहे थे की तभी एक ट्रक सदस्यों की भीड़ में जा घुसा। हादसे में छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा सात अन्यों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया था।

माशोनलैंड राज्यमंत्री कार्यालय के निदेशक मुचेमवा मुग्सी ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि वार्षिक बैठकों के दौरान सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि चर्च राजमार्ग के बहुत करीब है, जिसके चलते हादसे का खतरा बन रहता है।
अगला लेख
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमजोर कड़ी बन सकता है चौथे से छठा नंबर