1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. dumper falls on Audi in Delhi

दिल दहला देने वाला हादसा, ऑडी कार पर पलट गया डंपर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

dumper
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक दिल दहला देने वाले हादसे में मंगलवार रात ऑडी कार पर रेत से भरा डंपर पलट गया। इस दुर्घटना को जिसने भी देखा उसके रौंगटे खड़े हो गए। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
 
बताया जा रहा है कि कार में सवार परिवार अपनी ऑडी कार से रोहिणी सेक्टर 15 स्थित घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी गाड़ी ESI अस्पताल के पास पहुंची, तभी वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार डंपर ने अचानक से अपना संतुलन खो दिया और ऑडी पर पलट गया।
 
हादसे में 4 साल का एक बच्चा भी घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के तुरंत बाद डंपर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
अगला लेख
ट्रंप ने पुलवामा हमले को खौफनाक स्थिति बताया, पाकिस्तान को दी यह नसीहत