1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Truck falls on IPS vehicle in UP

UP में IPS अधिकारी की गाड़ी पर ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे

UP
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात सोनभद्र चार्ज लेने जा रहे नवागत पुलिस अधीक्षक की गाड़ी पर धान लदा ट्रक पलट गया। इस हादसे में पुलिस अधीक्षक बाल-बाल बच गए।
 
जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी सोनभद्र को अपनी गाड़ी में बैठाकर घर लेकर आए।
 
कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह का स्थानांतरण सोनभद्र हुआ है। पुलिस अधीक्षक बुधवार की रात सोनभद्र चार्ज लेने जा रहे थे। वह देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा पहाड़ी पर पहुंचे थे कि सामने से आ रहा धान लदा ट्रक गाड़ी के बाई ओर पलट गया।
 
इस हादसे में पुलिस अधीक्षक, चालक व सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंचे बरकछा चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
अगला लेख
भाजपा सांसद दीया कुमारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव