1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. BJP leader Khushbu Sundar accident

बड़ी दुर्घटना, फिल्म अभिनेत्री और भाजपा नेता खुशबू बाल-बाल बचीं

BJP leader
चेन्नई। भाजपा नेता एवं दक्षिण की चर्चित फिल्म अभिनेत्री खुशबू सुंदर बुधवार को सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं। हालांकि उन्हें चोट नहीं आई है। 
 
खुशबू कुछ ही समय पहले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई हैं। जानकारी के मुताबिक मेलामरवाथुर के पास खुशबू की कार को एक टैंकर ने टक्कर मार दी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। 
 
अभिनेत्री ने ट्‍वीट कर कहा कि हमारी कार सही लेन में जा रही थी, अचानक एक टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। खुशबू एक कार्यक्रम में शामिल होने के कडलोर जा रही थीं। उन्होंने हादसे को लेकर साजिश की आशंका जताई है।