सम्बंधित जानकारी
- मणिपुर मुद्दे को लेकर द्रमुक ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, कही राजधर्म निभाने की बात
- MP Police Admit Card : 7090 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय रखें इन बातों का ध्यान
- शिवसेना सांसद शिंदे ने लोकसभा में पढ़ी हनुमान चालीसा
- चेन्नई एक्सप्रेस के 10 साल पूरे, दीपिका पादुकोण को याद आया मीनम्मा का किरदार
- जब मणिपुर जल रहा था, पीएम मोदी विदेश यात्रा पर थे : तृणमूल कांग्रेस
Uttarakhand: रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ रूट पर तिमंजिला होटल भारी बारिश में जमींदोज
Rudraprayag: उत्तराखंड (Uttarakhand) के रुद्रप्रयाग (Rudraprayag district) जिले में केदारनाथ रूट पर रामपुर के निकट भूस्खलन की वजह से एक तिमंजिला होटल (hotel) भरभराकर गिर गया। मंगलवार सुबह हुए इस हादसे के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। होटल के ध्वस्त होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
हादसे के बाद मलबे को हटाया जा रहा है। यह होटल सड़क से सटा हुआ था। इससे पहले मकान के पास एक चट्टान भी टूटकर गिरी। गौरतलब है कि इलाके में भूस्खलन का खतरा भांपते हुए होटल खाली करवा लिया गया था। बावजूद इसके जनधन हानि का पता किया जा रहा है। जिले में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी होने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है।
Edited by: Ravindra Gupta
