1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Tiger stuck at well in Wayanad

टंकी में नहीं आ रहा था पानी, कुएं में बाघ देख उड़े होश

Wayanad news in hindi
Wayanad news in hindi : केरल के वायनाड जिले में स्थित कलपेट्टा के पास एक रिहायशी इलाके में एक कुएं में एक बाघ फंसा मिला। इसे देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया।
 
वन अधिकारियों ने बताया कि इलाके में रहने वाले एक परिवार को कुएं में बाघ के फंसे होने का तब पता चला जब वे यह देखने गए कि कुएं से छत पर रखी टंकी में पानी क्यों नहीं पहुंच रहा है। इसके बाद, उन्होंने हमें सूचित किया और अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची।
 
अधिकारी ने कहा कि बाघ को कुएं से सुरक्षित निकालने के लिए सभी तरीकों पर विचार किया जा रहा हैं, जिनमें पशु को बेहोश करना भी शामिल है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
GTRI की नई सरकार से अपील, 100 दिन में ई वाणिज्य नियमों को करें आसान