1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Akhilesh Yadav's statement regarding Arvind Kejriwal's arrest

CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव बोले, ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा झूठ बोलती है भाजपा

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav's statement regarding Arvind Kejriwal's arrest : समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी करार देते हुए रविवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पूरी दुनिया में भाजपा की थू-थू हो रही है।
 
भाजपा की पूरी दुनिया में थू-थू हो रही : यादव ने कहा, अगर हम आंकड़े निकालेंगे तो ब्रह्मांड में इतना झूठ किसी ने नहीं बोला होगा जितना भाजपा ने बोला है। उन्होंने एक सवाल पर कहा, अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने से भाजपा की पूरी दुनिया में थू-थू हो रही है। यह तो साबित हो गया कि सरकार जो चाहे, वह कर सकती है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल चले गए। अरविंद केजरीवाल जेल चले गए। 
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर जर्मनी ने की टिप्पणी : अखिलेश ने कहा, विपक्ष के सब लोगों पर आरोप हैं लेकिन वह भारतीय जनता पार्टी जो उत्तर प्रदेश को लूट रही है, भ्रष्टाचार कर रही है, क्या उसके खिलाफ कोई कार्रवाई होगी? दिल्ली आबकारी नीति संबंधी कथित घोटाले के आरोप में केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अमेरिका और जर्मनी ने टिप्पणी की थी। उसके बाद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता ने भी एक बयान दिया था।
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता का बयान : अमेरिका के विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने हाल में कहा था कि उनका देश अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की रिपोर्ट पर बारीकी से नजर रख रहा है और वह एक निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया को बढ़ावा देता है।
वहीं संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि उम्मीद है कि भारत में अन्य लोकतांत्रिक देश की तरह राजनीतिक और नागरिक अधिकार सुरक्षित रहेंगे तथा हर कोई स्वतंत्र एवं निष्पक्ष माहौल में मतदान करने में सक्षम होगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
PF से लेकर PAN card तक, 1 अप्रैल से 5 बड़े बदलाव, आपकी जेब पर डालेंगे सीधा असर