1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 9 naxallites killed in bijapur encounter

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़, 9 नक्सली ढेर

chhatisgarh news in hindi
Bijapur news in hindi : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 9 नक्सलियों को मार गिराया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेंड्रा गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 9 नक्सलियों को मार गिराया है।
 
उन्होंने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सोमवार को सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। दल में डीआरजी, एसटीएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दल जब लेंड्रा गांव के जंगल में था तब आज सुबह लगभग छह बजे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब घटनास्थल की तलाशी ली गई तब वहां नौ नक्सलियों के शव, एक एलएमजी ऑटोमेटिक हथियार, बीजीएल लांचर और अन्य हथियार तथा विस्फोटक बरामद किए गए। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के साथ, इस वर्ष अब तक बीजापुर जिले सहित बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 42 नक्सली मारे गए हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
कांग्रेस की एक और सूची, तारिक कटिहार से, CM जगन मोहन की बहन को भी टिकट