बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. The havoc of Zika virus is not stopping in Kanpur
Written By
Last Modified: रविवार, 7 नवंबर 2021 (20:27 IST)

कानपुर में नहीं थम रहा Zika का कहर, 10 नए मामलों के बाद संख्‍या हुई 89

Kanpur
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीका का कहर और बढ़ गया है। कानपुर में एक महिला समेत 10 लोगों में जीका वायरस की पुष्टि हुई है। शहर में अब कुल संक्रमितों की संख्या 89 पहुंच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्वरित और प्रभावी कदम उठाने के आदेश दिए हैं।

खबरों के अनुसार, कानपुर में एक महिला समेत 10 लोगों में जीका वायरस की पुष्टि होने के बाद नगर में कुल मरीजों की संख्या 89 पहुंच गई है। स्क्रीनिंग और सैंपल लेने का अभियान सघन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निगरानी और वायरस की जांच के लिए घर-घर जाकर नमूने लेना सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जीका वायरस का प्रकोप फैलने से रोकने के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाने के आदेश दिए हैं।इससे पहले शनिवार को 13 नए मरीजों में जीका वायरस की पुष्टि हुई थी।
ये भी पढ़ें
दिल्ली में पानी की कटौती से लोग परेशान, जल बोर्ड ने दी यह सलाह...