सम्बंधित जानकारी
- Mamata Banerjee : ममता बनर्जी अब नहीं रहीं मुख्यमंत्री, बंगाल में बड़ा संवैधानिक फैसला, राज्यपाल RN रवि ने विधानसभा भंग की
- शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दावा: भवानीपुर में ममता की हार का बदला है मेरे PA की हत्या, पोस्टमार्टम में हुआ 4 गोलियों का खुलासा
- शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने, जानिए कौन थे चंद्रनाथ रथ?
- बंगाल में हिंसा पर बवाल : पीए की हत्या पर भड़का शुभेंदु अधिकारी का गुस्सा, भाजपा करेगी गुंडों का सफाया
- Top News: तमिलनाडु में विजय के शपथ ग्रहण टला, बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार आज
सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI की एंट्री
Chandranath Rath news in Hindi : पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब सीबीआई करेगी। केंद्रीय एजेंसी ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच टीम आज पश्चिम बंगाल पहुंचने वाली है। सीबीआई इस हत्याकांड के पीछे की साजिश और आरोपियों की भूमिका की जांच करेगी। ALSO READ: शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने, जानिए कौन थे चंद्रनाथ रथ?
पश्चिम बंगाल में भाजपा की बंपर जीत के 48 घंटों के भीतर हुई इस हत्या से राज्य में हड़कंप मच गया। शुभेंदु अधिकारी समेत कई भाजपा नेताओं ने इस मामले में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर सवाल उठाए। टीएमसी ने चंद्रनाथ रथ की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की थी। उन्होंने इस हत्याकांड में पार्टी की किसी भी भूमिका से इनकार किया है।
इस मामले में उत्तर प्रदेश और बिहार से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रही एसआईटी गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को रात में ही कोलकाता लाई। ALSO READ: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में अभिषेक बनर्जी का नाम, ममता को हराने के कारण मर्डर
गौरतलब है कि 6 मई को उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ को गोली मार दी गई थी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
जानिए कौन थे चंद्रनाथ रथ?
शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ पहले वायुसेना में थे। वायुसेना से VRS लेने के बाद उन्होंने कुछ दिनों के लिए कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया। 2019 में जब सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी सरकार में मंत्री थे, तभी चंद्रनाथ रथ उनकी टीम में शामिल हुए। रथ का परिवार इस समय जब सुवेंदु टीएमसी छोड़कर भाजपा में गए तो चंद्रनाथ रथ का परिवार भी भाजपा में शामिल हो गया। चंद्रनाथ शुभेंदु के सबसे विश्वासपात्र लोगों में से एक थे।
edited by : Nrapendra Gupta
