सम्बंधित जानकारी
- वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा: मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, अपमान पर होगी 3 साल की जेल
- ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ: पीएम मोदी ने बदली अपनी प्रोफाइल पिक्चर, वायुसेना ने जारी किया तबाही का वीडियो; आतंकियों को कड़ा संदेश
- बंगाल में हिंसा पर बवाल : पीए की हत्या पर भड़का शुभेंदु अधिकारी का गुस्सा, भाजपा करेगी गुंडों का सफाया
- Top News: तमिलनाडु में विजय के शपथ ग्रहण टला, बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार आज
- मेट्रो या मजाक! 5800 करोड़ की मेट्रो डाल दी, सवारी नहीं मिल नहीं रही तो पार्टी, प्री-वेडिंग, फिल्म शूटिंग होगी इंदौर मेट्रो में
शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने, जानिए कौन थे चंद्रनाथ रथ?
वरिष्ठ भाजपा नेता और मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार शुभेंदु अधिकारी के पीएम चंद्रनाथ रथ की हत्या से पश्चिम बंगाल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। ALSO READ: बंगाल में हिंसा पर बवाल : पीए की हत्या पर भड़का शुभेंदु अधिकारी का गुस्सा, भाजपा करेगी गुंडों का सफाया
पुलिस ने चंद्रनाथ की हत्या की जांच तेज कर दी है। हत्या की घटना उनके घर से लगभग पचास मीटर दूरी पर हुई थी। हत्या से पहले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें रथ की गाड़ी दिखाई दे रही है। घटना की जांच लिए SIT बनाई गई है। हमलावरों की तलाश जारी है। चंद्रनाथ रथ के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बारासात मेडिकल कॉलेज लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शुभेंदु अधिकारी के पीएम चंद्रनाथ रथ की हत्या से पश्चिम बंगाल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। https://t.co/arK8oB3uj1#suvenduadhikari #suvenduadhikaripa #chandranath #personalassistant pic.twitter.com/2w9SlZNZAz
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) May 7, 2026
कौन थे चंद्रनाथ रथ
शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ पहले वायुसेना में थे। वायुसेना से VRS लेने के बाद उन्होंने कुछ दिनों के लिए कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया। 2019 में जब सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी सरकार में मंत्री थे, तभी चंद्रनाथ रथ उनकी टीम में शामिल हुए। रथ का परिवार इस समय जब सुवेंदु टीएमसी छोड़कर भाजपा में गए तो चंद्रनाथ रथ का परिवार भी भाजपा में शामिल हो गया। चंद्रनाथ शुभेंदु के सबसे विश्वासपात्र लोगों में से एक थे।
क्या है भाजपा नेताओं के आरोप?
BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह एक सोची-समझी हत्या है, और DGP ने भी यही कहा है। 2-3 दिनों तक रेकी की गई थी और हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हम शोक में हैं और इस घटना की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं।
अभिषेक बनर्जी पर लगे गंभीर आरोप
नोआपारा विधानसभा क्षेत्र से विजयी भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा, 'अभिषेक बनर्जी ने ये हत्या कराई है। वे एक संदेश देना चाहते हैं कि हम सरकार में भले ना हो लेकिन हम तुम्हारे ऊपर भारी हैं। वे मूर्ख हैं इसका जवाब मिलेगा।'
edited by : Nrapendra Gupta
