1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Sushil Kumar demands TV in Tihar Jail

जेल में बंद सुशील कुमार की नई डिमांड, प्रोटीन डाइट के बाद अब TV की मांग

Sushil Kumar
नई दिल्ली। सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में तिहाड़ जेल में बंद अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार की डिमांड थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। प्रोटिन डाइट के बाद उन्होंने जेल प्रशासन से टीवी की मांग की है।
 
सुशील कुमार ने जेल प्रशासन को चिट्ठी लिखकर TV की मांग की है। उन्होंने कहा कि जेल में मन नहीं लग रहा है, TV मिल जाए तो ठीक रहेगा। अब जेल प्रशासन सुशील की मांग पर विचार करेगा। अगर उन्हें मांग सही लगती है तो सुशील कुमार को टीवी मिल सकती है।
 
मंडोली जेल नंबर-15 से सुशील को कुछ दिन पहले ही तिहाड़ की जेल में शिफ्ट किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से यहां भी उन्हें अलग सेल में रखा गया है।
 
उल्लेखनीय है कि सुशील इससे पहले भी मंडोली जेल में प्रोटिन हाइट की मांग भी कर चुके हैं। उन्होंने अदालत में याचिका दायर कर कहा था कि जेल में उन्हें जो खाना दिया जा रहा है, उससे उनका पेट नहीं भर रहा है। बहरहाल अदालत ने उनकी मांग अस्वीकार कर दी थी।   
अगला लेख
Honda की कारें अगले महीने से होंगी महंगी