सम्बंधित जानकारी
- सीवरेज में सफाई के दौरान मौत, अंतिम संस्कार के भी पैसे नहीं थे, सोशल मीडिया बना मददगार
- BJP नेता से ऑटो वाले ने पेट्रोल-डीजल पर पूछा सवाल तो धक्का देकर खींचे बाल
- नशीली मिठाई खिलाकर बनाई वीडियो क्लिप, तीन महीने तक किया दुष्कर्म
- हिमाचल में SC/ST एक्ट के विरोध में राजपूतों की महापंचायत, एक्ट को बताया काला कानून
- रेलवे का क्रॉसिंग गेट नहीं खोला तो अपराधियों ने गेटमैन के हाथ काटे
मैडम तुसाद संग्रहालय में सनी लियोन का पुतला, जानिए क्या है इसमें खास
नई दिल्ली। लोकप्रिय अभिनेत्री सनी लियोन ने नई दिल्ली स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में मंगलवार को अपने मोम के पुतले का अनावरण किया। उनके पुतले को काले रंग की ड्रेस पहनाई गई है। साथ में उन्होंने सुनहरे रंग का दुपट्टा भी ओड़ रखा है। गले में बेहद सुंदर हार दिखाई दे रहा है और पांव में चमकदार सिल्वर कलर की सैंडल है।
सनी लियोन का पुतला भारत का पहला पुतला होगा जिसे उनके नाम से ब्रांडेड परफ्यूम इत्र 'लस्ट' से सुगंधित किया जाएगा।
इस मौके पर सनी लियोन ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही विशेष पल है। इस अद्भुत पुतले को बनाने के लिए मैं मैडम तुसाद का आभार व्यक्त करती हूं। मैं बहुत ही प्रभावित हुई। मैडम तुसाद को धन्यवाद।
मर्लिन एंटरटेनमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक और महाप्रबंधक अंशुल जैन ने कहा, 'सनी लियोन बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों में से एक हैं और पूरे विश्व में उनके प्रशंसक हैं। हमें उम्मीद है कि यह अपने प्रशंसकों को अपने पसंदीदा स्टार के साथ यादें बनाने का अवसर प्रदान करेगी। पुतले रूपी अभिनेत्री से मिलने के लिए आप सभी का स्वागत है।'
