1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Sukhdev Singh Godamedi security guard ajit singh dies in hospital

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के सुरक्षा गार्ड की मौत, हमलावरों ने मारी थी गोली

sukhdev singh gongamadi
Sukhdev Singh Godamedi : राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के दौरान गोलीबारी में घायल सुरक्षा गार्ड अजीत सिंह की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
 
पुलिस के अनुसार, अजीत सिंह उन पीड़ितों में से एक थे जिस पर 5 दिसंबर को यहां श्याम नगर इलाके में गोगामेड़ी के आवास पर शूटर रोहित राठौड़ और नितिन फौजी ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी। गोली लगने से वह घायल हो गए थे।
 
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) योगेश गोयल ने बताया कि अजीत का सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में इलाज जारी था, जहां उन्होंने मंगलवार को दम तोड़ दिया। गोलीबारी में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, नवीन शेखावत और अजीत सिंह की मौत हो चुकी है।
 
सुखदेव सिंह की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली है। पुलिस ने इस मामले में दोनों शूटर को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था।
 
गोगामेड़ी अपने घर पर ही थे। उनके परिचित नवीन शेखावत ने गोगामेड़ी से मिलने का वक्त मांगा था। नवीन अपने साथ दो लोगों को लेकर आए थे। चारों बैठकर बातें कर रहे थे, तभी दोनों लड़कों ने सीधे सुखदेव पर गोली चला दी। नवीन ने विरोध किया तो उन पर भी गोलियां दाग दीं और फिर दोनों फरार हो गए।
अगला लेख
भारत में तय हो रहा है दुनिया के एआई का भविष्य