1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Stones were pelted at BJP workers in Kolkata

रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं पर कोलकाता में पथराव

West Bengal election
कोलकाता। विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच टकराव बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामले में कोलकाता के टॉलीगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव की खबर है। 
 
इस रैली में केन्द्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी, पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष और हाल ही में टीएमसी से भाजपा में आए शुभेंदु अधिकारी शामिल थे। हालांकि खबर यह भी है कि पत्थर दोनों तरफ से चलाए गए।
 
इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‍डा के काफिले पर भी पथराव हुआ था। इसके बाद भाजपा और तृणमूल में काफी ठन गई थी।
 
बंगाल की 295 सीटों के लिए अप्रैल-मई में चुनाव होने वाले हैं। वर्तमान में यहां तृणमूल कांग्रेस की सरकार है, जबकि भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। 
अगला लेख
जॉनसन बोले, ब्रिटेन में अब उम्रदराजों को भी लगेगा Covid 19 का टीका