1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. state's statement about the increasing cases of Coronavirus in Karnataka

Coronavirus : कर्नाटक में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले, स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से की यह अपील

Coronavirus
Karnataka Coronavirus News : कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के मामलों में हो रही बढ़ोतरी के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने शनिवार को लोगों से संयमित रहने और अपनी दैनिक दिनचर्या जारी रखने की अपील की। राव ने कहा, मैं सभी से अपील करता हूं कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि जब आप मीडिया में ऐसी खबरें देखते हैं कि कोविड-19 के मामले फिर बढ़ रहे हैं, तो लोग चिंतित हो जाते हैं। स्वास्थ्य मंत्री की यह अपील शुक्रवार को उनके विभाग द्वारा जारी एक बयान के मद्देनजर आई, जिसमें कहा गया था कि राज्य में कोविड-19 के 35 मामले सामने आए हैं, जिनमें अकेले बेंगलुरु में 32 आए हैं।
 
उन्होंने मीडिया से भी स्थिति की सही तस्वीर पेश करने और कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 बीमारी की गंभीरता को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताने की अपील की, जो पांच साल पहले वैश्विक महामारी बन गई थी।
स्वास्थ्य मंत्री की यह अपील शुक्रवार को उनके विभाग द्वारा जारी एक बयान के मद्देनजर आई, जिसमें कहा गया था कि राज्य में कोविड-19 के 35 मामले सामने आए हैं, जिनमें अकेले बेंगलुरु में 32 आए हैं।
मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार सतर्क है और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती गई हैं। राव ने स्पष्ट किया कि कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से संबंधित कोई प्रतिबंध नहीं हैं और लोग स्वतंत्र रूप से कहीं भी आ जा सकते हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी