गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. जम्मू कश्मीर पुलिस का दावा, दक्षिण कश्मीर के त्राल में कोई हिजबुल आतंकवादी नहीं
Written By
Last Updated : शनिवार, 27 जून 2020 (08:18 IST)

जम्मू कश्मीर पुलिस का दावा, दक्षिण कश्मीर के त्राल में कोई हिजबुल आतंकवादी नहीं

Hizbul Terrorist | जम्मू कश्मीर पुलिस का दावा, दक्षिण कश्मीर के त्राल में कोई हिजबुल आतंकवादी नहीं
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को दावा किया कि पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों की अब कोई मौजूदगी नहीं है। 1989 में घाटी में आतंकवाद के फैलने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में त्राल के चेवा उलार इलाके में सुरक्षा बलों के साथ रातभर हुई मुठभेड़ में 3 आतंकवादियों के मारे जाने के बाद पुलिस ने यह दावा किया है।
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने कश्मीर क्षेत्र पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट में कहा कि शुक्रवार के सफल अभियान के बाद त्राल क्षेत्र में अब हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों की मौजूदगी नहीं है। यह 1989 के बाद पहली बार हुआ है।
 
कश्मीर में आतंकवाद फैलने के बाद यहां हिजबुल मुजाहिदीन का दबदबा था। घाटी में इसके कई हजार कैडर थे। बुरहान वानी और जाकिर मूसा समेत संगठन के कई शीर्ष कमांडर त्राल क्षेत्र से थे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
असम में बाढ़ की स्थिति और गंभीर, 16 जिलों में घुसा पानी, 2.53 लाख लोग प्रभावित