1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Terrorist attack on CRPF petrolling party in Anantnaag

अनंतनाग में CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकवादी हमला

Terrorist attack
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शुक्रवार को सीआरपीएफ (CRPF) की पेट्रोलिंग पार्टी पर हुए आतंकवादी हमले में एक सुरक्षाकर्मी के जख्मी होने की खबर है। 
 
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बिजबेहरा (अनंतनाग) में हाईवे की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ की पार्टी पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया।

सीआरपीएफ के मुताबिक आतंकवादियों के इस हमले में एक बच्चे की मौत हो गई। इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी के घायल होने का समाचार है।
 
 
अगला लेख
यूपी के बस्ती में सरयू उफान पर, तटवर्ती गांवों पर बाढ़ का खतरा