1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 3 terrorists Killed in shopian encounter

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर

Jammu Kashmir
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के तुर्कवांगम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आज सुबह इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।
 
उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और 3 आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों और उनके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है।
 
उन्होंने बताया कि मौके से दो ए.के राइफल और एक इंसास राइफल बरामद हुई है। (भाषा)
अगला लेख
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता ने क्वारंटाइन में रहने का किया फैसला