1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. sikkim ex minister found dead in canal

नहर से मिला पूर्व मंत्री का शव, 9 दिन से थे लापता

rc paudyal
Sikkim news : सिक्किम के पूर्व मंत्री आर सी पौड्याल का शव पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी के निकट एक नहर से बरामद हुआ है। वह 9 दिन से लापता थे। शव की पहचान घड़ी और कपड़ों से की गई।
 
पुलिस ने बताया कि पौड्याल (80) का शव मंगलवार को फुलबाड़ी में तीस्ता नहर में पाया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि शव तीस्ता नदी से बहकर आया है। 
 
पुलिस ने बताया कि पूर्व मंत्री सात जुलाई को पाकयोंग जिले के छोटा सिंगतम से लापता हो गए थे, उनकी तलाश के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया था। पुलिस मौत के मामले की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने पूर्व मंत्री के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मैं आरसी पौड्याल ज्यू के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हूं। वह एक वरिष्ठ नेता थे, जिन्होंने मंत्री सहित विभिन्न पदों पर सिक्किम सरकार में सेवाएं दीं। वह झुलके घाम पार्टी के नेता थे।
 
आर सी पौड्याल पहली राज्य विधानसभा में उपाध्यक्ष थे और बाद में वह राज्य के वन मंत्री बने। उन्हें 70 के अंत और 80 के दशक में राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में अहम माना जाता था। उन्होंने राइजिंग सन पार्टी की स्थापना की थी। उन्हें सिक्किम की सांस्कृतिक और सामाजिक ताने बाने की गहरी समझ थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
महाराष्‍ट्र में लडका भाऊ योजना, ग्रेजुएट युवा को मिलेंगे 10 हजार