मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर बवाल, जानिए किसने क्या कहा?
mukesh sahni father news : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बिहार के दरभंगा जिले में उनके पैतृक घर के भीतर मंगलवार को हत्या कर दी गई। जीतन सहनी की हत्या से बिहार में हड़कंप मच गया। विपक्ष ने इस मामले में नीतीश कुमार सरकार पर जमकर निशान साधा। ALSO READ: बड़ी खबर, दरभंगा में मुकेश सहनी के पिता की हत्या
राजद नेता और बिहार के पूव उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जब पूर्व मंत्री का पिता ही सुरक्षित नहीं है तो फिर ऐसे में यह कहा जा सकता है कि बिहार में जंगलराज स्थापित हो गया है।
राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि आज सुबह बिहार से दुखद खबर सामने आई है, जहां मुकेश सहनी के पिता की हत्या कर दी गई। यह अत्यंत दुखद है। शासन-प्रशासन में बैठे लोगों को जवाब देना होगा। अब जनता शांत नहीं बैठेगी। बिहार में जब राजनेता का परिवार सुरक्षित नहीं है तो आम लोग तो भगवान भरोसे हैं।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि जिस राज्य में एक वरिष्ठ नेता के पिता को घर में घुस कर निर्ममतापूर्वक मार दिया जाता है, सोचिए वहाँ आम आदमी का जीवन कितना सुरक्षित होगा। अगर यह जंगल राज नहीं है तो क्या है?
भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस हत्या की घोर निंदा करते हुए कहा कि मुकेश साहनी जी के परिवार के प्रति पूरी संवेदना व्यक्त करता हूं। अपराधी आसमान में छुपे हों या पाताल में, पुलिस और कानून उन्हें ढूंढ निकालेगी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। इस जघन्य हत्या के लिए किसी को माफ नहीं किया जाएगा। अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।जिस राज्य में एक वरिष्ठ नेता के पिता को घर में घुस कर निर्ममतापूर्वक मार दिया जाता है, सोचिए वहाँ आम आदमी का जीवन कितना सुरक्षित होगा।
— Pawan Khera (@Pawankhera) July 16, 2024
अगर यह जंगल राज नहीं है तो क्या है? https://t.co/92NuwaB9aZ
उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी वीआईपी के प्रमुख हैं। वीआईपी इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस की सहयोगी है।
Edited by : Nrapendra Gupta

