Last Modified: नई दिल्ली ,
Thursday, 12 January 2017 (22:30 IST)
राहुल से मिले सिद्धू, हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल
Publish Date: Thu, 12 Jan 2017 (22:30 IST)Updated Date: Thu, 12 Jan 2017 (22:35 IST)
नई दिल्ली। पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।
सूत्रों ने बताया कि सिद्धू ने अपराह्न में लगभग 30 मिनट तक कांग्रेस उपाध्यक्ष के साथ बैठक की। सिद्धू की गांधी से यह मुलाकात उन रिपोर्टों के बीच हुई है जिनमें कहा गया था कि जल्द ही वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
कुछ दिन पहले में सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कहा था कि उनके पति अमृतसर (पूर्वी) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
इस तरह की खबरे हैं कि सिद्धू ने मांग की है कि कांग्रेस की पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत होने पर उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाया जाए।
हालांकि कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह ने कहा था कि पूर्व क्रिकेटर बिना किसी शर्त के पार्टी में शामिल होगे और उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और गांधी उपयुक्त समय पर लेंगे। (भाषा)