सम्बंधित जानकारी
- गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग पर सलीम खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वो पब्लिसिटी चाहते हैं
- सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग की जांच करेगी मुंबई क्राइम ब्रांच, इन धाराओं में दर्ज किया केस
- पथराव की घटना को लेकर नाटक कर रहे हैं जगन मोहन : चंद्रबाबू नायडू
- जगन रेड्डी पर पत्थर फेंकने का मामला, चुनाव आयोग ने दिया यह आदेश
- ओडिसा के जाजपुर में बस हादसा, 5 की मौत, 38 घायल
सलमान खान के घर गोली चलाने वाले दोनों शूटर्स गिरफ्तार
- मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को भुज से किया गिरफ्तार
- बिहार के पश्चिम चंपारण के रहने वाले हैं आरोपी
- दोनों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा
कच्छ-पश्चिम के उप महानिरीक्षक महेंद्र बागड़िया ने बताया कि बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को सोमवार देर रात गुजरात के कच्छ जिले के माता नो माध गांव से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि तकनीकी निगरानी के आधार पर कच्छ-पश्चिम और मुंबई पुलिस के संयुक्त दल ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया क्योंकि शिकायत वहां दर्ज है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पाल और गुप्ता दोनों को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने सलमान के घर पर गोलीबारी करने के लिए कहा था। जब पाल ने गोलीबारी की, तो गुप्ता गिरोह के सदस्यों के संपर्क में था।
दोनों शूटर्स फायरिंग के बाद भुज भाग गए थे। उन्हें गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया है। दोनों को मंगलवार, 16 अप्रैल को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड स्टार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर रविवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया था। इस घटना के वक्त सलमान अपने परिवार के साथ घर में ही मौजूद थे। फायरिंग के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान से फोन पर बात की थी। इसके बाद सलमान की सुरक्षा सख्त कर दी गई है।#WATCH | Two accused identified as Vicky Gupta and Sagar Pal were arrested by the Mumbai Crime Branch from Gujarat's Bhuj, in connection with the firing incident outside the residence of actor Salman Khan.
— ANI (@ANI) April 16, 2024
(Source: Bhuj Police) pic.twitter.com/JdtXZVQrZj
मुंबई पुलिस ने सलमान खान के आवास के बाहर रविवार सुबह मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलीबारी करने के मामले में FIR दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने अभिनेता के घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक मोटरसाइकिल बरामद की है और ऐसा संदेह है कि हमलावरों ने इसका इस्तेमाल किया था।
बांद्रा पुलिस के अधिकारी के अनुसार, भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र अधिनियम के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
खबरों के अनुसार लगातार जान से मारने की मिल रही धमकियों और फायरिंग की घटना के बाद भी सलमान खान ने अपना काम जारी रखने का फैसला किया है। उन्होंने अपनी टीम को कहा कि उनके वर्क शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होंगे, ना ही उन्हें कैंसिल किया जाएगा।
Edited by : Nrapendra Gupta
