मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 5 dead 38 injured as bus falls from flyover in Odishas Jajpur
Last Updated : मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 (00:06 IST)

ओडिसा के जाजपुर में बस हादसा, 5 की मौत, 38 घायल

ओडिसा के जाजपुर में बस हादसा, 5 की मौत, 38 घायल - 5 dead  38 injured as bus falls from flyover in Odishas Jajpur
5 dead  38 injured as bus falls from flyover in Odishas Jajpur : ओडिसा के जाजपुर में भीषण बस हादसा हो गया। बस फ्लाइओवर से नीचे गिर गई। मीडिया खबरों के मुताबिक इसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 38 लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना रात करीब नौ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-16 के बाराबती पुल पर उस समय हुई जब 50 यात्रियों वाली बस पुरी से कोलकाता जा रही थी।
 
इसी दौरान जाजपुर जिले में फ्लाईओवर से गिर गई और हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। घायलों को करीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।