1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. All Indian Cine Workers Association extend support to Salman Khan appeal to pm narendra modi

All Indian Cine Workers Association extend support to Salman Khan appeal to pm narendra modi

एसोसिएशन ने इस घटना की निंदा करते हुए एक स्टेटमेंट जारी किया है

Salman Khan case
Salman Khan house firing : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर बीते दिन अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस घटना से हर कोई हैरान है। सलमान खान को काफी समय से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल रही है, ऐसे में उनके घर पर हुई गोलीबारी से सभी काफी चिंतित है। 
 
इस घटना के बाद बॉलीवुड और राजनीति जगत के कई दिग्गज ने सलमान खान से उनका हालचाल किया। वहीं इस मामले में ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी अपनी चिंता जाहिर की है। एसोसिएशन ने इस पूरी घटना की निंदा करते हुए एक स्टेटमेंट जारी किया है। 
एसोसिएशन ने अपने बयान में कहा, दो लोगों ने 14 अप्रैल की सुबह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलाईं। सलमान खान सिर्फ बॉलीवुड या भारत में ही नहीं जाने जाते, उन्हें उनके योगदान के लिए दुनिया भर में पहचाना जाता है। 
 
उन्होंने कहा, तथ्य यह है कि मुंबई में, खासकर शहर के सबसे वीआईपी इलाके में गोलीबारी हो रही है। ऐसे में जब सलमान खान खुद सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा होती है। मौजूदा चुनावी माहौल में गैंगस्टर खुलेआम गोलियां चला रहे हैं। 
 
बयान में कहा गया कि ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री माननीय श्री अमित शाह से सलमान खान की सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देने और शूटिंग के लिए जिम्मेदार गिरोह का खात्मा करने की अपील करता है। इस घटना ने पूरी इंडस्ट्री में डर का माहौल पैदा कर दिया है। गैंगस्टर इस डर का फायदा उठाकर बॉलीवुड से पैसा वसूल सकते हैं, क्योंकि अक्सर बॉलीवुड के गॉडफादर कहे जाने वाले सलमान खान को निशाना बनाया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा, ऐसे गंभीर समय में ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन सलमान खान और उनके परिवार के साथ खड़ा है क्योंकि सलमान खान हमारे परिवार (बॉलीवुड) का हिस्सा हैं। इसके अलावा, सलमान की लोकप्रियता को देखते हुए, गैंगस्टर, चाहे कोई भी हो, सलमान खान को निशाना बनाकर अपना नाम बनाना चाहता है। आगे ऐसी गोलीबारी वाली घटनाएं ना हों, इसके लिए अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना जरूरी है। 
 
बता दें कि इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। वहीं लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करके इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उसने पोस्ट शेयर करके कहा कि ये तो बस ट्रेलर था। अगली बार गोली घर पर नहीं चलेगी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सरबजीत सिंह के हत्यारे की गोली मारकर हत्या, रणदीप हुड्डा ने किया अज्ञात हमलावर का शुक्रिया अदा