सम्बंधित जानकारी
- आंध्रप्रदेश विधानसभा चुनाव में 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे मैदान में
- आंध्र प्रदेश में 9 दिसंबर से शुरू होगी जाति जनगणना
- आंध्रप्रदेश : हेड कांस्टेबल ने पत्नी और 2 बेटियों की गोली मारकर की हत्या, खुद भी की आत्महत्या
- बहन के यौन उत्पीड़न का विरोध किया तो लड़के को जिंदा जलाया
- राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा ने की चुनाव आयोग से शिकायत, लगाया यह आरोप...
जगन रेड्डी पर पत्थर फेंकने का मामला, चुनाव आयोग ने दिया यह आदेश
Case of stone throwing on YS Jagan Mohan Reddy : आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मुकेश कुमार मीना ने पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर शनिवार को पत्थर फेंके जाने के मामले की जांच में तेजी लाने का सोमवार को निर्देश दिया।
सीईओ ने पुलिस आयुक्त से की मुलाकात : अज्ञात हमलावरों ने विजयवाड़ा के सिंह नगर में विवेकानंद स्कूल सेंटर के समीप शनिवार की रात को मुख्यमंत्री पर एक पत्थर फेंका था, जो जगन के माथे पर बाईं ओर लगा था। जगन चुनाव प्रचार के लिए विजयवाड़ा में थे। सीईओ ने अपने कार्यालय में विजयवाड़ा के पुलिस आयुक्त कांथी राणा टाटा और महानिरीक्षक रवि प्रकाश से मुलाकात की और घटना के बारे में जानकारी ली।
2 लाख रुपए का इनाम : सीईओ कार्यालय के अनुसार, मीना ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द जांच पूरी करने और इस घटना पर एक व्यापक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। इस बीच, विजयवाड़ा शहर की पुलिस ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री पर पत्थर फेंकने वाले व्यक्ति/व्यक्तियों को पकड़ने में मदद करने वाली विश्वसनीय जानकारी पुलिस के साथ साझा करने वाले व्यक्ति को 2 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
