1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Brother burnt alive for opposing sexual harassment

बहन के यौन उत्पीड़न का विरोध किया तो लड़के को जिंदा जलाया

sexual harassment
चेरुकुपल्ली। आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में एक लड़के को जिंदा जलाने के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी पामू वेंकटेश्वर रेड्डी (20) के साथ अन्य आरोपियों-पामू गोपी रेड्डी (25), मंडेला वीरा बाबू (20) और तुम्मा सांबी रेड्डी ने लड़के को रोककर उसकी पिटाई की तथा फिर उस पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

बापटला के पुलिस अधीक्षक वकुल जिंदल ने शनिवार को कहा, घटना शुक्रवार (16 जून) को सुबह साढ़े पांच बजे हुई। बताया जाता है कि आरोपी और उसके तीन साथी सुबह चार बजे से लड़के का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि लड़का चेरुकुपल्ली गांव के एक दूरदराज इलाके में मृत पाया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी वेंकटेश्वर रेड्डी ने मृतक की बहन को प्यार का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया था, जिसका लड़के ने विरोध किया था।

पुलिस के मुताबिक, यौन उत्पीड़न का विरोध करने के कारण ही उसकी हत्या की गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को वेंकटेश्वर रेड्डी को पकड़ा और उससे पूछताछ की। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है। फिलहाल इस मामले में चौथा आरोपी सांबी रेड्डी अभी भी फरार है।Edited By : Chetan Gour (भाषा)
अगला लेख
Wrestlers Protest : साक्षी और सत्यव्रत बोले- हमारा विरोध राजनीति से प्रेरित नहीं, उत्पीड़न के बावजूद वर्षों तक चुप रहे...