सम्बंधित जानकारी
- उर्फी जावेद ने पहना 100 किलो का गाउन, संभालने में लगे इतने लोग
- कुणाल खेमू ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म नाम क्यों रखा मडगांव एक्सप्रेस? बताई वजह
- फरहान अख्तर को ऑफर हुई थी फिल्म रंग दे बसंती, इस वजह से एक्टर ने ठुकराया ऑफर
- दीपिका पादुकोण के सेल्फ केयर ब्रांड 82°E ने की रिलायंस रिटेल के TIRA संग साझेदारी
- फिल्म अमर सिंह चमकीला को मिल रही तारीफों से भावुक हुईं परिणीति चोपड़ा, बोलीं- अब कही जाने वाली नहीं हूं
Ajay Devgn की Singham Again की नई रिलीज डेट Allu Arjun की Pushpa 2 से टक्कर को टाला
- सिंघम अगेन अब दिवाली पर होगी रिलीज
- पुष्पा 2 की आंधी से बचने के लिए आगे बढ़ाई रिलीज डेट
- बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ने लगा साउथ का सिनेमा
पुष्पा 2 के 500 करोड़ पार होने की संभावना
दूसरी ओर दक्षिण भारतीय फिल्म 'पुष्पा 2' भी स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने जा रही है। 'पुष्पा' को हिंदी बेल्ट में भी अच्छी खासी कामयाबी मिली है और अब माना जा रहा है कि अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा 2' हिंदी बेल्ट में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी। यह 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।
टक्कर को टाला
सिंघम अगेन के मेकर्स के अनुसार इस फिल्म का कुछ काम बाकी है इसलिए रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है, लेकिन सभी जानते हैं कि पुष्पा 2 से होने वाली टक्कर को सिंघम अगेन के मेकर्स ने टाल दिया है। यह सही फैसला भी है क्योंकि पुष्पा 2 का क्रेज बहुत ज्यादा है।
हॉलीवुड और साउथ पड़ने लगा भारी
सिंघम अगेन के पीछे हटने से इस चर्चा ने जोर पकड़ा है कि अब बॉलीवुड, बड़े बजट की हॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों से टक्कर लेने में बचने लगा है। ये फिल्में हिंदी फिल्मों पर भारी पड़न लगी हैं। इनसे सीधे टक्कर में डर लगने लगा है। शायद इसी वजह से सिंघम अगेन आगे बढ़ गई है। वैसे भी रोहित की पिछली फिल्म 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, शायद इस कारण वे कोई भी खतरा मोल नहीं लेना चाहते हैं।
दिवाली पर भी होगा मुकाबला
सिंघम अगेन अब दिवाली पर रिलीज होगी। लेकिन दिवाली पर भी फिल्म के लिए कोई आसानी नहीं रहेगी। कई फिल्में दिवाली पर रिलीज होने वाली हैं जिनमें भूलभुलैया 3 भी है। कुछ दक्षिण भारतीय फिल्में भी हैं। हालांकि इनसे टक्कर लेना सिंघम अगेन के लिए आसान रहेगा बजाय पुष्पा 2 से टक्कर लेने के।
