1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salim khan reaction over firing outside salman khan house galaxy apartment

salim khan reaction over firing outside salman khan house galaxy apartment

फायरिंग के बाद भी सलीम खान ने अपने रूटीन में कोई बदलाव नहीं किया

Salman Khan House Firing
Salman Khan House Firing: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग ने हर किसी को चिंतित कर दिया है। सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। अब उनके घर हुई फायरिंग से उनके फैंस काफी परेशान है।
 
मुंबई क्राइम ब्रांच अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं कई दिग्गज इस घटना पर अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं। सलमान के पिता सलीम खान ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस हमले को सिर्फ 'पब्लिसिटी स्टंट' बताया है। 
 
न्यूज18 संग बात करते हुए सलीम खान ने कहा, कुछ भी बताने को नहीं है। वे (हमलावर) सिर्फ पब्लिसिटी चाहते हैं। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
 
खबरों के अनुसार घर पर हुई फायरिंग के बाद भी सलीम खान ने अपने रूटीन में कोई बदलाव नहीं किया। वह रविवार अलसुबह फायरिंग के बाद रोकी तरह मॉर्निंग वॉक पर भी निकले। 
 
बता दें कि हमलावरों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 5 राउंड फायरिंग की। इनमें से 1 गोली नीचे गिरी, एक गोली सलमान खान के घर की बालकनी के पर्दे को फाडते हुए अंदर घूसी। वहीं बाकी 3 गोलियां दीवारों पर लगी। हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
इस फिल्म के सेट पर हुई थी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पहली मुलाकात