1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Shah Rukh Khans son Aryan Khan gets bail

आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद 'मन्नत' में मनी दिवाली, सामने आई शाहरुख खान की पहली तस्वीर

Aryan Khan
मुंबई। क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। आर्यन खान (Aryan Khan) की जमानत याचिका आखिरकार मंजूर हो गई है। आर्यन को जमानत मिलने के बाद मन्नत में खुशियां मनाई गईं।
 
शाहरुख के फैन भी इस खबर से खुश थे। आर्यन को जमानत मिलने के बाद पिता शाहरुख की पहली तस्वीर सामने आई।
इसमें वे वकील सतीश मानशिंदे की लीगल टीम के साथ नजर आ रहे हैं। आर्यन खान को जमानत देने के फैसले का कई बॉलीवुड हस्तियों ने स्वागत किया।
मुंबई के तट के पास एक क्रूज पोत से मादक पदार्थों को जब्त करने के सिलसिले में गिरफ्तारी के करीब 20 दिन बाद उसे जमानत दी गई है। न्यायमूर्ति एनवी सांबरे की एकल पीठ ने सह आरोपी अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को भी जमानत दे दी। 
23 वर्षीय आर्यन की कानूनी टीम शुक्रवार तक उसकी रिहाई के लिए औपचारिकताओं को पूरा करने का प्रयास करेगी। अभी आर्यन मध्य मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है।

आर्यन खान, मर्चेंट और धमीचा को एनसीबी ने 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था और एनडीपीएस की संबंधित धाराओं में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था।