गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bombay HC has granted bail to Aryan Khan, Arbaz Merchant
Written By
Last Updated : गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (20:36 IST)

Aryan Khan Bail : आर्यन खान को जमानत मिली लेकिन आज भी जेल में ही कटेगी रात, जानें क्यों?

Mumbai Cruise Drugs Case
मुंबई। क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। आर्यन के साथ 2 आरोपियों को भी जमानत मिल गई।
 
हालांकि आर्यन खान को आज जेल में ही रहना पड़ेगा। अभी कोर्ट की कॉपी नहीं मिली है। मंगलवार को आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट के बेल पर सुनवाई शुरू हुई थी। 

आर्यन खान के मुकुल रोहतगी ने कहा कि अदालत से आदेश जारी होने के बाद आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा जेल से रिहा होंगे। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह सामान्य केस थे।
 
इसके बाद बुधवार को भी सुनवाई जारी रही थी। गुरुवार को सुनवाई के दौरान आर्यन के बेल का विरोध करते हुए NCB के वकील अनिल सिंह ने कहा कि वे पिछले सालों से नियमित रूप से ड्रग्स लेते हैं और रिकॉर्ड से पता चलता है कि वे ड्रग्स उपलब्ध भी करा रहा है। वे लगातार ड्रग्स तस्करों के संपर्क में रहा है।