शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Senior IPS officers transferred in Madhya Pradesh
Written By
Last Updated : शनिवार, 4 सितम्बर 2021 (23:54 IST)

MP : IAS के बाद अब वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले

MP : IAS के बाद अब वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले - Senior IPS officers transferred in Madhya Pradesh
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला और पदस्थापना आदेश जारी किए, जिससे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) से लेकर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी प्रभावित हुए हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वर्ष 1987 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पवन कुमार जैन को संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग से स्थानांतरित कर होमगार्ड का महानिदेशक पदस्थ किया है। हाल ही में उनकी एडीजीपी से विशेष पुलिस महानिदेशक के रूप में पदोन्नति हुई है।

एडीजीपी, पीटीआरआई, पुलिस मुख्यालय भोपाल डी सी सागर को एडीजीपी शहडोल रेंज में पदस्थ किया गया है। एडीजीपी शहडोल जी जनार्दन को एडीजीपी, पीटीआरआई, पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के एडीजीपी रवि कुमार गुप्ता को संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

एडीजीपी, जेल, भोपाल आशुतोष राय को एडीजीपी बालाघाट जोन के रूप में स्थानांतरित किया गया है। एडीजीपी उज्जैन योगेश देशमुख को एडीजीपी साइबर सेल भोपाल और एडीजीपी बालाघाट के पी वेंकटेश्वर राव को एडीजीपी रीवा जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडीजीपी साइबर सेल भोपाल योगेश चौधरी को पुलिस मुख्यालय भोपाल में ही एडीजीपी गुप्तवार्ता (टू) पदस्थ किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रीवा उमेश जोगा को आईजी जबलपुर, आईजी आपदा प्रबंधन होमगार्ड दीपिका सूरी को आईजी होशंगाबाद और आईजी गुप्तवार्ता पुलिस मुख्यालय भोपाल संतोष कुमार सिंह को आईजी उज्जैन की कमान दी गई है।

आईजी होशंगाबाद जितेंद्र सिंह कुशवाह को आईजी महिला अपराध, पुलिस मुख्यालय भोपाल, आईजी जबलपुर बी एस चौहान को आईजी अअवि पुलिस मुख्यालय भोपाल और आईजी अअवि पुलिस मुख्यालय भोपाल अशोक गोयल को आईजी पुलिस सुधार, पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है।
नवनीत भसीन को पुलिस अधीक्षक (एसपी) रीवा पदस्थ किया गया है, जो अब तक पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) थे। एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल सुनील कुमार पांडे को एसपी मंदसौर, एसपी रायसेन मोनिका शुक्ला को एसपी विदिशा, एसपी रेल जबलपुर सुनील कुमार जैन को एसपी कटनी, 34वीं वाहिनी विसबल, धार के सेनानी टीके विद्यार्थी को एसपी निवाड़ी, एसपी बड़वानी निमिष अग्रवाल को एसपी पीटीएस इंदौर, एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल मनोज कुमार सिंह को एसपी अलीराजपुर और एसपी रीवा राकेश कुमार सिंह को 13वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर का सेनानी बनाया गया है।
एसपी कटनी मयंक अवस्थी को एसपी सीहोर, एसपी विदिशा विनायक शर्मा को एसपी रेल जबलपुर और ग्वालियर की तेरहवीं वाहिनी के सेनानी विसबल दीपक कुमार शुक्ला को एसपी बड़वानी स्थानांतरित किया गया है। एसपी साइबर सेल पुलिस मुख्यालय भोपाल गुरुकरण सिंह को एसपी होशंगाबाद, एसपी उमरिया विकास कुमार सहवाल को एसपी रायसेन और ग्वालियर में विसबल की 14वीं वाहिनी की सेनानी सुश्री निवेदिता गुप्ता को एसपी रेल इंदौर पदस्थ किया गया है।
एसपी सीहोर शशींद्र चौहान को एसपी पीटीएस सागर, एसपी रेल इंदौर श्रीमती किरणलता केरकेट्टा को एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल स्थानांतरित किया गया है। एसपी निवाड़ी आलोक कुमार को 14वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर के सेनानी की जिम्मेदारी दी गई है।

एसपी मंदसौर सिद्धार्थ चौधरी को जावरा में 24वीं वाहिनी विसबल के सेनानी के रूप में पदस्थ किया गया है। एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल प्रमोद कुमार सिन्हा को एसपी उमरिया और एसपी अलीराजपुर विजय भागबानी को एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। एसपी होशंगाबाद संतोष सिंह गौर को पुलिस मुख्यालय भोपाल में एआईजी बनाया गया है।