सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू,राज्य शोध एवं ज्ञान फाउंडेशन के गठन का भी एलान
- मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान-2 का आगाज, राज्य टीकाकरण अधिकारी से जानें आपके हर सवाल का जवाब
- दुश्मनों पर भारी पड़ेगा NSG का 'गांडीव', कमांडो बल ने शुरू किया आतंक निरोधक सशस्त्र अभ्यास
- मध्यप्रदेश में PFI पर बैन लगाने की तैयारी, इंदौर युवक की पिटाई मामले में आया था नाम
- खबर का असर : MP में महंगी शराब बेचने पर लगेगी नकेल,कस्टमर को देना होगा बिल,शराब दुकानों पर लगेंगे आबकारी अफसरों के नंबर
टीकाकरण महाअभियान-2 में 40 लाख से अधिक वैक्सीनेशन कर मध्यप्रदेश ने बनाया रिकॉर्ड
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए 25 और 26 अगस्त को चलाए गए 2 दिवसीय टीकाकरण महाअभियान-2 में 40 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाकर मध्यप्रदेश ने देश में नया रिकॉर्ड बनाया है।
वैक्सीनेशन महाअभियान-2 के पहले दिन 25 अगस्त को 24 लाख से अधिक और गुरुवार को दूसरे दिन 26 अगस्त को 16 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई है।
प्रदेश में वैक्सीनेशन को बढ़ाने के लिए 25 और 26 अगस्त को टीकाकरण महाअभियान-2 संचालित किया गया था। दो दिवसीय इस महाअभियान में 40 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
महाअभियान के पहले दिन 25 अगस्त को सर्वाधिक रिकॉर्ड 24 लाख 20 हजार 374 व्यक्तियों को वैक्सीन डोज लगाई गई, जबकि इस दिन 21 लाख 30 हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था।
महाअभियान के दूसरे दिन भी निर्धारित लक्ष्य 10 लाख की जगह 16 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन डोज लगाने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। प्रदेश में वैक्सीनेशन के लिए अपनाई गई रणनीति में अधिक से अधिक व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था।
