1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Security forces killed a terrorist in Shopian

शोपियां में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया, तलाशी अभियान जारी

Security Forces
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में जारी अभियान में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है जिसकी जानकारी अधिकारियों ने दी है। मुठभेड़ गुरुवार शाम शोपियां के तुर्कवांगम इलाके में उस समय हुई, जब पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त बलों ने 'एक घेरा-और-खोज अभियान' (कासो) की शुरुआत की।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जिस जगह आतंकवादी छिपे हुए थे, वहां जैसे ही सुरक्षा बलों के अधिकारी पहुंचे, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ की शुरुआत हुई और इस दौरान अब तक एक आतंकवादी की मौत हो चुकी है। आतंकवादी की पहचान अभी नहीं की जा सकी है। पुलिस ने कहा है कि अभियान जारी है।
अगला लेख
कमर्शियल गैस सिलेंडर पर महंगाई की मार, एक ही बार में बढ़े 250 रुपए दाम