सम्बंधित जानकारी
- पाकिस्तान में ईशनिंदा के नाम पर लड़की का गला काटा, 3 महिला टीचर गिरफ्तार
- पाक पीएम इमरान खान को बड़ा झटका, PMLQ नेता विरोध में मतदान पर अड़े
- अमेरिका ने जारी की नई एडवाइजरी, कहा- भारत की यात्रा करते समय रहें अधिक सतर्क
- तालिबान के नए फरमान, शर्ट-पैंट नहीं कुर्ता-पायजामा पहनना होगा, महिलाओं के अकेले सफर करने पर भी मनाही
- जिंदा मुर्गे जलाकर बचेगी इमरान की कुर्सी! बुशरा बीबी पर लग रहे काला जादू के आरोप
पाकिस्तान में आतंकवादी हमला, 6 सुरक्षा कर्मियों की मौत, 22 घायल
पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक किले के अंदर स्थित सुरक्षा मुख्यालय पर बुधवार को आतंकवादी हमले में कम से कम 6 सुरक्षाकर्मी मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए।
जिला पुलिस अधिकारी वकार अहमद खान ने बताया कि आतंकवादियों ने दक्षिण वजीरिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में एफसी लाइन पर हमला किया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में तीन हमलावर भी मारे गए।
उन्होंने बताया कि टैंक जिले की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में तलाश अभियान चलाया जा रहा है।
