1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Samik Bhattacharya announces team

बंगाल चुनाव से पहले समिक भट्टाचार्य ने बनाई भाजपा की नई टीम, 29 दिग्गजों को भी मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

samik bhattacharya
West Bengal BJP President : विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने राज्य में अपनी नई टीम का एलान कर दिया। उन्होंने 13 उपाध्यक्ष, 5 महामंत्री और 12 को मंत्री बनाया है।
 
संजय सिंह, राजू बनर्जी, देबश्री चौधुरी, अग्निमित्रा पॉल, दीपक बर्मन, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, मनोज तिग्गा, निसिथ प्रमाणिक, तापस रॉय, अमितावा रॉय, तनुजा चक्रवर्ती और प्रबल रहा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
 
ज्योतिर्मय सिंह महतो, लॉकेट चटर्जी, सौमित्र खान, बापी गोस्वामी और शशि अग्निहोत्री महामंत्री बनाए गए हैं। डॉ. शंकर घोष, दीपांजन गुहा, सोनाली मुर्मू़ मनोज पांडे और महादेव सरकार समेत 12 नेताओं को मंत्री बनाया गया है।
कौन हैं समिक भट्टाचार्य : समिक भट्‍टाचार्य बंगाल 2024 से राज्यसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं। पार्टी ने उन्हें जुलाई 2025 में पार्टी की कमान सौंपी थी। एक बार फिर उन्हें पार्टी की कमान सौंपी गई है। पार्टी उनके नेतृत्व में ही 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरेगी। 2014 में वे विधानसभा में पार्टी का नेतृत्व करने वाले एकमात्र भाजपा विधायक थे। वे संघ के साथ ही एबीवीपी से भी जुड़े रहे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
दूषित पानी से मासूम आव्‍यान की मौत के बाद मां साधना भी हॉस्पिटल में भर्ती, जानिए कैसी है हालत, क्या कहा डॉक्टरों ने?