1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. CM Dhami Pushkar Singh Dhami attended the review meeting of National Highway Projects
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 5 जनवरी 2026 (16:36 IST)

नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की रिव्यू मीटिंग में शामिल हुए CM धामी पुष्कर सिंह धामी, सड़क कनेक्टिविटी की जानकारी दी

Pushkar Singh Dhami
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की रिव्यू मीटिंग में शामिल हुए। इस दौरान, राज्य में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति को दिखाने वाला एक डिटेल वीडियो प्रेजेंटेशन भी पेश किया गया। 
 
धामी ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की प्रतिबद्धता से प्रदेश के कठिन भूभाग में भी परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी की गई हैं। वर्तमान में राज्य में 3,723 किमी का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित हो चुका है।
 
NHAI द्वारा डिजाइन 597 किमी मार्गों में से 336 किमी से अधिक पूर्ण हो चुके हैं। हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी और काठगोदाम जैसे प्रमुख केंद्र अब चौड़ी और सुरक्षित सड़कों से जुड़े हैं। दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे सहित देहरादून व हरिद्वार बाईपास जैसी परियोजनाएं भी यातायात को तेज, सुरक्षित और सुगम गति देने जा रही हैं।
ये भी पढ़ें
दरिंदों ने स्‍ट्रीट डॉग के साथ की भयंकर हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो फूटा डॉग लवर्स का गुस्‍सा, पुलिस आई एक्‍शन में