1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 3 IED blasts in quick succession in Manipur
Last Updated : सोमवार, 5 जनवरी 2026 (18:40 IST)

मणिपुर में ताबड़तोड़ 3 IED ब्लास्ट, धमाकों से थर्राया इलाका, 2 घायल

IED blast in Manipur
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में सोमवार सुबह ताबड़तोड़ 3 आईईडी (IED) धमाके हुए हैं। एक के बाद एक हुए धमाकों ने बिष्णुपुर क्षेत्र को दहला दिया।  मीडिया खबरों के मुताबिक इन लगातार हुए विस्फोटों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मीडिया खबरों के मुताबिक ब्लास्ट में 3 लोगों के घायल हुए हैं।
विस्फोटों के बाद सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हालांकि धमाकों के पीछे का कारण और जिम्मेदार कौन है, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटनाओं को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
तीसरा विश्व युद्ध कराने को आमादा हैं ट्रंप, इन देशों को दी धमकी