Daily Horoscope
Wed, 18 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Raigadha

ओडिशा में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़

Raigadha
रायगढ़ा-फुलबनी (ओडिशा)। ओडिशा में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में सघन तलाशी अभियान जारी होने के कारण माओवादी वहां से ओडिशा के रायगढ़ा एवं कंधमाल जिलों में घुस आए। ओडिशा के पुलिस महानिदेशक केबी सिंह ने कहा कि अभी यह पता नहीं चला है कि मुठभेड़ में शामिल माओवादी छत्तीसगढ़ से आए थे या नहीं?
 
रायगढ़ा जिले में जिला स्वयंसेवक बल (डीवीएफ) और ओडिशा के माओवादीरोधी विशेष अभियान समूह की एक संयुक्त टीम और लगभग 15 माओवादियों के बीच समझोला वन क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। बाद में माओवादी पास की पहाड़ियों पर भाग गए।
 
पुलिस ने कहा कि किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। कंधमाल से मिली एक रिपोर्ट के अनुसार जिला मुख्यालय फुलबनी से करीब 55 किलोमीटर दूर जगेसपंगा वन क्षेत्र में सीआरपीएस एवं डीवीएफ की संयुक्त टीम और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। माओवादियों की टीम में महिलाएं भी शामिल थीं। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
सेना पर पत्थर फेंकने वालों पर बम बरसाओ : तोगड़िया