सम्बंधित जानकारी
- जब राष्ट्रगान की घोषणा पर मंच से उतरे नीतीश कुमार, जानिए क्या है मामला...
- BJP सांसद ने लोकसभा में कहा, बिहार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश कुमार
- Tejapratap Yadav : तेज प्रताप ने पुलिसकर्मी से करवाया डांस, गर्माई बिहार की सियासत
- नीतीश ने महिलाओं को क्यों नहीं दिया कैश ट्रांसफर का ऑफर
- Nitish Kumar : विधानसभा में भांग पीकर आते हैं नीतीश कुमार, महिलाओं पर करते हैं कमेंट, CM पर भड़कीं राबड़ी देवी
राष्ट्रगान के अपमान पर बिहार में बवाल, राबड़ी देवी बोलीं नीतीश कुमार की दिमागी हालत खराब
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाते हुए राजद नेताओं ने विधानसभा के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।
Nitish Kumar News in hindi : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाते हुए राजद नेताओं ने विधानसभा के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। राजद नेता राबड़ी देवी ने दावा किया कि नीतीश की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उन्हें विधानसभा में माफी मांगनी चाहिए। ALSO READ: जब राष्ट्रगान की घोषणा पर मंच से उतरे नीतीश कुमार, जानिए क्या है मामला...
नीतीश कुमार की हरकत पर बिहार में सियासी पारा गरमा हुआ है। धरने पर बैठीं राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार बीमार हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। बेटे निशांत कुमार को सत्ता सौंप दें।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया नीतीश कुमार का वीडियो शेयर किया था। इसमें वे जन गण मन के बीच नीतीश के हंसते हुए नजर आ रहे थे। तेजस्वी ने इस पर कहा कि कम से कम कृपया राष्ट्र गान का तो अपमान मत करिए माननीय मुख्यमंत्री जी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान। बिहारवासियों, अब भी कुछ बचा है।
कम से कम कृपया राष्ट्र गान का तो अपमान मत करिए मा॰ मुख्यमंत्री जी।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 20, 2025
युवा, छात्र, महिला और बुजुर्गों को तो आप प्रतिदिन अपमानित करते ही है।
कभी महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर ताली बजा उनकी शहादत का मखौल उड़ाते है तो कभी राष्ट्रगान का!
PS: आपको याद दिला दें कि आप एक बड़े प्रदेश… pic.twitter.com/rFDXcGxRdV
सोशल मीडिया वायरल वीडियो में राष्ट्रगान के दौरान मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए बगल में खड़े अपने प्रधान सचिव दीपक कुमार के कंधे पर हाथ रखकर उनसे कुछ कहते और फिर हाथ जोड़कर मंच के सामने मौजूद लोगों को प्रणाम करते दिख रहे हैं। इस दौरान प्रधान सचिव हाथ से इशारा कर नीतीश को राष्ट्रगान के दौरान चुप रहने के लिए कहते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को पटना में आयोजित सेपक टकरा विश्वकप- 2025 के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रगान गए जाने की घोषणा के बीच अचानक मंच से उतर गए और प्रतिभागियों से मिलने के बाद शुरू हुए राष्ट्रगान में शामिल हुए। राष्ट्रगान के दौरान वे हंसते हुए भी दिखाई दिए। इस पर प्रमुख सचिव ने उन्हें इशारे से बताया कि राष्ट्रगान चल रहा है।
बिहार में पहली बार सेपक टकरा विश्वकप 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में 20 देशों के 300 से अधिक खिलाड़ी और प्रशिक्षक हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 20 से 25 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित की गई है।
edited by : Nrapendra Gupta
