सम्बंधित जानकारी
- नीतीश ने महिलाओं को क्यों नहीं दिया कैश ट्रांसफर का ऑफर
- सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, विधानसभा चुनाव के बाद भी नीतीश का समर्थन करेगी भाजपा
- सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को बताया बउआ, बोले- जो भी दिया जाता है उसे पढ़ते हैं
- बिहार पहुंचा औरंगजेब विवाद, JDU नेता खालिद अनवर के बयान से बढ़ी भाजपा जदयू गठबंधन की दूरी?
- Bihar Politics: चुनाव के बाद फिर खेला, PK ने बता दिया CM नीतीश का अगला प्लान, नए दावे से बिहार में सियासी हलचल तेज
Nitish Kumar : विधानसभा में भांग पीकर आते हैं नीतीश कुमार, महिलाओं पर करते हैं कमेंट, CM पर भड़कीं राबड़ी देवी
Bihar Politics News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने लालू यादव की पत्नी व राजद नेत्री राबड़ी देवी पर बड़ा बयान दिया था। बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राबड़ी देवी में आमने सामने आ गए। मुख्यमंत्री ने कहा था कि इनके हसबैंड जब जेल गए तो अपनी पत्नी को सीएम बना दिया। महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया।
इस बयान पर राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने आपत्ति जताई। विधान परिषद में सीएम नीतीश से सियासी भिड़ंत के बाद राबड़ी देवी मीडियो से बोलीं- भंगेड़ी है, भांग पीकर आता है और महिलाओं पर अंटशंट बोलता है। इस पर नीतीश कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि हमने ही महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया है।
ALSO READ: भारत और मॉरीशस ने किए 8 समझौतों पर हस्ताक्षर, ग्लोबल साउथ के लिए नए दृष्टिकोण की घोषणा की
क्या कहा राबड़ी देवी ने : राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कहा कि 'भंगेड़ी हैं और भांग पीकर आते हैं। महिलाओं के बारे में अंट संट बोलते हैं। नीतीश कुमार महिलाओं को बेइज्जत करने का काम करते हैं। हमको और पूरे बिहार की महिलाओं को बेइज्जत करते हैं।
नीतीश कुमार कहते हैं कि 2005 से पहले महिलाएं कपड़ा नहीं पहनती थीं। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर की महिलाएं और बहन बेटी कपड़ा पहनती थी कि नहीं, या फिर लंगटे घूमती थीं। हम पूछना चाहते हैं, भारत सरकार और राज्य सरकार से नीतीश कुमार ने मुझे सदन में दूसरी बार बेइज्जत किया है। Edited by : Sudhir Sharmaहमको कीचड़ में नहीं जाना है. बिहार में #RJD की सरकार बनी तो महिलाओं से किया गया हर वादा पूरा किया जायेगा pic.twitter.com/91K3QwfNsP
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) March 8, 2025
