1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Primary schools will open in Uttar Pradesh from September 1

उत्‍तर प्रदेश में 1 सितंबर से खुलेंगे प्रायमरी स्‍कूल

Uttar Pradesh
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों में लगातार कमी आ रही है। प्रदेश में 1 सितंबर से कक्षा 1 से 5वीं तक का स्कूल फिर से पढ़ाई के लिए खुल रहे हैं। वहीं 23 अगस्त से कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूलों को फिर से खोला जाएगा।
 
इस दौरान कोरोना गाइडलाइंस का भी खास ख्याल रखने को कहा गया है। सोमवार सुबह आधिकारियों के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि रक्षाबंधन के बाद स्कूलों में सुरक्षा के साथ शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
 
कक्षाओं को दो पालियों में संचालित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होगी। वहीं दूसरी पाली दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से शाम साढ़े 4 बजे तक संचालित की जाएगी। छात्र अभिभावक की अनुमति के बाद ही पढ़ाई के लिए स्कूल आ सकेंगे। 
अगला लेख
साधु-संतों ने एक सुर में कहा- योगी लड़ें अयोध्या से चुनाव, तन-मन-धन से करेंगे सहयोग