सम्बंधित जानकारी
- Sandeshkhali Case : बैरकपुर में प्रधानमंत्री मोदी का दावा, बोले- प्रताड़ित महिलाओं को धमका रहे TMC के गुंडे
- हाईकोर्ट का विश्वविद्यालय से सवाल, क्या दोषी ऑनलाइन परीक्षा दे सकता है?
- वायनाड में राहुल की जीत पक्की, कांग्रेस को हो सकता है केरल में नुकसान
- राहुल गांधी ने इन 3 विपक्षी नेताओं पर साधा निशाना, बोले- इनका रिमोट कंट्रोल प्रधानमंत्री मोदी के पास
- Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क
प्रज्वल रेवन्ना मामले में SIT ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार
Prajwal Revanna case: प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT ) के अधिकारियों ने रविवार को हासन के सांसद से जुड़े कथित अश्लील वीडियो को प्रसारित करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि दो व्यक्तियों - चेतन और लिकित गौड़ा को हासन से गिरफ्तार किया गया और वे जिले में भाजपा से कथित तौर पर जुड़े हुए हैं। अधिकारियों ने दोनों के बयान दर्ज किए हैं।
कर्नाटक में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के कुछ दिन पहले हासन से भाजपा-जद(एस) के संयुक्त उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित अश्लील वीडियो वाले पेन-ड्राइव जिले में प्रसारित किए गए थे।
सूत्रों ने बताया कि इसके बाद जनता दल (सेक्युलर) के चुनाव एजेंट पूर्णचंद्र तेजस्वी ने मामले को लेकर साइबर अपराध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
हासन से मौजूदा सांसद प्रज्वल रेवन्ना जद (एस) के संरक्षक और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। प्रज्वल महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। इस मामले ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है और राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा-जद(एस) के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। भाषा
