1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Jupiter transit in Taurus 3 zodiac signs will be harmed

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

guru vrishabh rashi me
Guru Ka Rashi Parivartan: 01 मई 2024 को मध्याह्न 1:01 मिनट पर गुरु वृषभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। अब ये यहां पर करीब साल भर से ज्यादा रहेंगे। गुरू के इस गोचर के चलते 3 राशियों को सतर्क रहना होगा अन्यथा किसी भी प्रकार का नुकसान उठना पड़ सकता है।  गुरु धनु व मीन राशि के स्वामी होते हैं। कर्क राशि में गुरु उच्च के एवं मकर राशि में गुरु नीचराशिस्थ होते हैं। वृषभ और तुला राशि में रहकर अच्छा फल कम ही देते हैं।
1. वृषभ राशि : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए बृहस्पति का गोचर प्रथम भाव में हो रहा है। इससे मानसिक परेशानी और बैचेनी रहेगी। नौकरी में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है इसलिए लेन देन में सावधानी रखें। यात्रा करने से बचें। सेहत और रिश्तों का ध्यान रखें।
 
2. मिथुन राशि : आपकी राशि के लिए भी बृहस्पति का द्वादश भाव में अशुभ माना जा रहा है। इससे रिश्ते और सेहत में बिगाड़ हो सकता है। धन हानि के योग है। अनावश्यक खर्चे होंगे। किसी पर भी विश्वास न करें और सतर्क रहे, क्योंकि आपके साथ धोखा हो सकता।
3. तुला राशि : आपकी राशि के अष्टम भाव में बृहस्पति का गोचर होगा। बृह्सपति का यह गोचर अचानक से लाभ और हानि का संकेत है। कोर्ट कचहरी के मामले में उलझ सकते हैं। चोरी का भय बना रहेगा। व्यापार में रुकावट आ सकती है। नौकरपेशा हैं तो संयम से काम लें। यात्रा कष्टपूर्ण एवं असफल रहेगी। मानसिक अवसाद के कारण कष्ट होगा। मन अप्रसन्न रहेगा।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Adi shankaracharya jayanti : क्या आदि शंकराचार्य के कारण भारत में बौद्ध धर्म नहीं पनप पाया?